Kanpur में सनसनीखेज वारदात! पति-पत्नी समेत बेटे की हत्या | Hindi News
ABP Ganga | 02 Oct 2021 02:05 PM (IST)

कानपुर से सनसनीखेज वारदात की सूचना मिल रही है। पति-पत्नी और 12 साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। परिवार के तीनों सदस्यों की लाश जमीन पर खून से लथपथ मिली। बताया जा रहा है कि ये मामला कानपुर के फसलगंज का है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।