दोपहर तक की बड़ी खबरें | 25 News In 5 Minutes
ABP Ganga | 26 Apr 2021 02:17 PM (IST)

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में आज वोटिंग जारी है। इस चरण में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो जाएगी। इस दौरान 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग।