CM Yogi Bijnor Visit : कल CM Yogi बिजनौर को देंगे सौगात | ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 20 Sep 2021 12:30 PM (IST)

कल सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर को सौगात देंगे. बिजनौर में सीएम योगी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और जनसभा करेंगे. ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सीएम की सुरक्षा में कोई कमी ना रह जाए इसे लेकर अधिकारी रोजाना सभा स्थल पर दिन भर पसीना बहा रहे हैं. सुरक्षा के लिहाज से जिले के कई गांव में PAC के साथ पुलिस फ्लैग मार्च करती दिखाई दी साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है. आपको बता दें कि, बिजनौर से सटे स्वाहेडी में सीएम मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे तो साथ ही कुछ दूरी पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे.