Pratapgarh में ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, हादसे में 3 की मौत
ABP Ganga | 19 May 2021 11:51 AM (IST)

यूपी के प्रतापगढ़ में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार की रात बड़ा हादसा हुआ। लालगंज कोतवाली स्थित राजमार्ग पर ट्रक और स्कार्पियो की सामने से टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो चालक व एक युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।