UP Board Exam: कोरोना के कारण इस साल नहीं होगी 10वीं की परीक्षा
ABP Ganga | 30 May 2021 10:34 AM (IST)

यूपी सरकार ने कोरोना काल में 56 लाख छात्रों के हित में फैसला लेते हुए 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। साथ ही कोरोना से राहत मिलने पर यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा जुलाई के दूसरे हफ्ते में कराने की तैयारी है। वहीं प्रदेश में यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र छात्राओं को बिना परीक्षा प्रोमोट करने का फैसला लिया गया है।