Pratapgarh: शादी समारोह में दुल्हन ने ली अजब एंट्री, जयमाला से पहले चलाई रिवॉल्वर
ABP Ganga | 01 Jun 2021 07:17 PM (IST)

यूपी के प्रतापगढ़ जनपद मे एक शादी समारोह का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इसमें जयमाल के स्टेज पर चढ़ते वक्त दुल्हन तमंचे से हवाई फायर कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने दुल्हन समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।