Kalyan Singh Death News: Aligarh पहुंचा Kalyan Singh का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार
ABP Ganga | 22 Aug 2021 05:08 PM (IST)

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री Kalyan Singh का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंच गया है। अलीगढ़ स्टेडियम में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां बीजेपी के तमाम अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही अलीगढ़ की आम जनता भी अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहेगी। कल शाम उनके पैतृक गांव अतरौली के नरौरा में गंगा घाट पर अंत्येष्टि होगी। इस दिन पूरे यूपी में सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। CM Yogi Adityanath ने Kalyan Singh के निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की।