CM Kejriwal के साथ मोहल्ला क्लिनिक पहुंचे MK Stalin, मरीजों और डॉक्टरों ने बताया क्या बात हुई
ABP News Bureau | 01 Apr 2022 04:24 PM (IST)
दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर स्थित रिट्रीट अपार्टमेंट मोहल्ला क्लीनिक पर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन अरविंद केजरीवाल के साथ पहुंचे. तकरीबन 10 मिनट का वक्त दोनों मुख्यमंत्रियों ने यहां गुजारा. इस दौरान सीएम स्टालिन ने मोहल्ला क्लीनिक में मौजूद मरीज से भी बात की. साथ ही यहां की मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज से भी मोहल्ला क्लिनिक की कार्य प्रणाली के बारे में जाना.