UP Chunav 2022 पर क्या पड़ेगा Lakhimpur घटना का असर ? | Swami Prasad Maurya
ABP Ganga | 08 Oct 2021 09:04 PM (IST)

लखीमपुर की घटना पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष लखीमपुर की घटना को राजनीति का अखाड़ा बना रहा है। स्वाभाविक रूप से घटना बहुत दर्दनाक है। सरकार की संवेदना मृतक परिवारों के साथ है। विपक्ष का काम हो-हल्ला मचाना है।अब विपक्ष के लिए कुछ बचा नहीं है। लोकतंत्र में विपक्ष को मजबूत होना चाहिए। यह इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यूपी में विपक्ष अपनी भूमिका में नहीं है, वो मुद्दा विहीन हो चुका है। वो घटनाओं को अपनी राजनीति का केंद्र बनाता है, जबकि उसे मुद्दों के साथ खड़ा होना चाहिए।