BJP की बैठक पर बढ़ा सस्पेंस , क्यों अलग-अलग बयान दे रहे दोनों डिप्टी सीएम
ABP Ganga | 01 Jun 2021 01:50 PM (IST)

यूपी में बीजेपी संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बड़े नेताओं की बैठक चल रही है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में शामिल हुए। बैठक से निकलने के बाद उन्होंने बताया की वहां 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। इससे पहले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया की बैठक में कोरोना को ख़त्म करने पर चर्चा हुई पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बैठक से गायब रहे।