Corona: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, ऑक्सीजन समेत कई मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब
ABP Ganga | 30 Apr 2021 09:36 AM (IST)

देश में कोरोना महामारी के कारण बिगड़े हालत और स्वास्थ्य व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई दोपहर बारह बजे के करीब होगा. इस सुनवाई के दौरान राज्य सरकार भी अपनी तैयारियों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में रखेगी। देश भर में ऑक्सीजन की कमी और कई अन्य अव्यवस्थाओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एक स्पष्ट राष्ट्रीय योजना की ज़रूरत बताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं के उत्पादन और वितरण की विस्तृत जानकारी कोर्ट में दें।