Sultanpur Court: एमपी-एमएलए कोर्ट से CM Arvind Kejriwal को मिली जमानत, दूसरी अर्जी हुई खारिज
ABP Ganga | 26 Oct 2021 10:41 AM (IST)

सुल्तानपुर (Sultanpur) पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आज एक मुकदमे में जमानत (Bail) मिल गई है। जबकि दूसरे मुकदमे में केस वापसी के लिए डिस्चार्ज अर्जी लगाई गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। फिलहाल, इन दोनों मामलों में अब 3 नवंबर की तारीख नियत हुई है।