सम्राट पृथ्वीराज की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ के लोकभवन में शुरू, थोड़ी देर में CM योगी भी होंगे शामिल
ABP Ganga | 02 Jun 2022 03:15 PM (IST)

सम्राट पृथ्वीराज की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ के लोकभवन में शुरू हो गई है , इस स्क्रीनिंग में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत योगी सरकार के बहुत से कैबिनेट मंत्री भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में CM योगी भी स्क्रीनिंग में पहुंचेंगे। इस स्क्रीनिंग को फिल्मसिटी के निर्माण की ओर एक मजबूत कदम के तौर पर देखा जा रहा है.