गजब हो गया! बीजेपी ऑफिस पहुंचे दो लोग बोतल में फिट कर लाए खाट, मकसद जानकर हैरान हो जाएंगे!
ABP Ganga | 21 Jan 2022 01:52 PM (IST)

लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। जहां आजमगढ़ और वाराणसी से दो व्यक्ति अपने नेता को मिलकर उन्हें भेट देने के लिए एक छोटी खाट लेकर आए। लेकिन वह खाट अजूबों और सस्पेंस से भरी थी। दरअसल जिस छोटी सी बोतल के अंदर उंगली भी ठीक से न जाती हो उस बोतल में कार्यकर्ताओं ने खाट को रखा है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये लोग आजमगढ़ और बनारस के रहनेवाले हैं और उन्होंने संकल्प लिया है कि वे लोग योगी जी को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बना देते तब तक वो घर वापस नहीं जाएंगे। ये दोनों लोग स्वतंत्र देव सिंह और ए के शर्मा से मिलने आए थे। उनका कहना है कि बीजेपी के 300 प्लस के नारे को विपक्षी दल झूठा बता रहे हैं तो उनके लिए ये खाट एक मिसाल है कि वो मुश्किल काम को आसान कर देंगे ।