MLC चुनाव में सपा VS बीजेपी! कौन पड़ेगा किस पर भारी? Vishleshan
ABP Ganga | 01 Aug 2022 10:46 PM (IST)

विधान परिषद चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन रहा राज्य में एमएलसी की दो सीटों पर चुनाव हो रहा है. माना जा रहा है कि इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी की जीत तय है. इन सीटों पर बीजेपी ने धर्मेंद्र सैंथवार और निर्मला पासवान को मैदान में उतारा है. वहीं समाजवादी पार्टीने हार तय होने के बाद भी कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है. अब इस चुनाव में किसका दांव रहेगा कारगर ये जल्द ही पता चल जाएगा..लेकिन क्या कहता है राजनीतिक समीकरण समझिए