सपा का बढ़ रहा है कुनबा, Congress के बड़े नेता सपा में हो सकते हैं शामिल | ABP Ganga
ABP Ganga | 25 Oct 2021 07:44 AM (IST)

चुनावी समर में नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी जारी है. समाजवादी पार्टी लगातार अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है....इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे....दोपहर साढ़े 12 बजे सपा दफ्तर में अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस को आज बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि, कांग्रेस के बड़े नेता समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं....और इसमे पूर्वांचल और पश्चिम से आने वाले नेता शामिल हो सकते हैं....इसके अलावा बसपा के भी कुछ पूर्व विधायक सपा का दामन थाम सकते हैं..