Lucknow में सोशल मीडिया सेल के कर्मचारी की मौत का मामला, बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
ABP Ganga | 21 May 2021 12:08 PM (IST)

लखनऊ में सोशल मीडिया सेल के कर्मचारी पार्थ श्रीवास्तव की खुदकुशी का मामला सामने आया है। जिसमे पार्थ की बहन ने मौत को हत्या बताया और उसने पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए हैं। पार्थ की बहन का कहना है कि पार्थ ने मरने से पहले सुसाइड नोट ट्वीट किया था और उसमे तीन लोगों के नाम लिखे थे। मोबाइल फोन पुलिस का पास था और अब वो ट्वीट डिलीट हो चुके हैं।