Covid Protocol का पालन कर मनाएं सभी त्योहार: Smriti Irani| ABPGanga
ABP Ganga | 20 Oct 2020 06:26 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची. इस दौरान उन्होंने सलोन विधानसभा में सलोन तहसील अंतर्गत हुए विकास कार्यों की समीक्षा की. वो गौरीगंज विधानसभा भी पहुंची. जहां के दुर्गन भवानी धाम पर उन्होंने माथा टेका. मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि सभी से मेरा अनुरोध है कि कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्योहार मनाए.