Uttarakhand: आपदा में अब तक 65 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त
ABP Ganga | 22 Oct 2021 12:38 PM (IST)

Uttarakhand में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं इस दैवीय आपदा में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 65 लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 60 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं।