Manish Gupta Murder Case: जिस होटल के कमरे में हुई मनीष की मौत, वहां उस दिन क्या हुआ था ?
ABP Ganga | 02 Oct 2021 10:05 PM (IST)

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कानपुर एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है । एसआईटी ने कृष्णा पैलेस होटल के कमरा नंबर 512 में सीन रीक्रिएशन किया । यही नहीं एसआईटी ने होटल के कर्मचारियों सेे पूछताछ की । एसआईटी उस रास्ते पर भी निरीक्षण करेगी और यह देखेगी कि होटल से बीआरडी पहुंचने में कितना वक्त लग रहा है । इस बीच टीम मानसी हॉस्पिटल भी जा सकती है, जहां सबसे पहले मनीष गुप्ता को ले जाने की बात पुलिस ने बताई है.