Shivpal Yadav की पूरी हो गई मुराद, आखिर एक हो गया परिवार ! | Baat To Chubegi
ABP Ganga | 16 Dec 2021 08:50 PM (IST)

अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने तमाम विवादों के बावजूद आपसी रिश्ते की एक डोर को हमेशा बचाकर रखा. जिससे दोबारा साथ आया जा सके. तमाम तनातनी के बीच भी दोनों ने एक दूसरे को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा. जिससे सुलह होने पर आंखें मिलाने में झिझक हो, लेकिन इतना जरूर है कि सियासी विरासत पर दावेदारी की लड़ाई. खटास भरी रही.और इसके हर अध्याय में कड़वी यादें भरी है...लेकिन कहते हैं अंत भला तो सब भला.