Shivpal Yadav ने जेल में की Vijay Mishra से मुलाकात, दिया ये बयान | Hindi News
ABP Ganga | 06 Sep 2021 10:08 AM (IST)

प्रसपा यानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भदोही विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से आगरा की सेंट्रल जेल में मुलाकात की. इस दौरान शिवपाल यादव करीब डेढ़ घंटे तक यहां रहे. शिवपाल यादव ने कहा कि यहां दो-दो ब्राह्मण विधायक बंद हैं और इनकी सुध लेने कोई भी नहीं आया. उन्होंने ये भी कहा कि जेल में कैदियों को अच्छा खाना भी नहीं मिल रहा है. जिसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा.