Gyanvapi Masjid Survey: शिवलिंग मिलने से आया नया मोड़, जानें कोर्ट ने क्या दिया आदेश ?
ABP Ganga | 16 May 2022 02:52 PM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान सोमवार को साक्ष्य के तौर पर शिवलिंग मिलने के बाद वादी पक्ष के वकीलों ने कोर्ट में याचिका दायर की . कोर्ट ने शिवलिंग मिलने वाली जगह को सील करने का आदेश दिया . साथ ही साथ शिवलिंग मिलने वाली जगह पर जाने की रोक लगा दी है . अब इस जगह की सुरक्षा को CRPF को सौंप दिया गया है .