Shamli: जानिए क्यों गिरफ्तार हुए सपा प्रत्याशी Nahid Hasan, इनपर कौन-कौन से मामले हैं दर्ज?
ABP Ganga | 15 Jan 2022 05:14 PM (IST)

चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद तमाम पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है, साथ ही पार्टी के नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। चुनाव की तमाम खबरों के बीच सपा के नाहिद हसन की गिरफ्तारी की खबर आ रही है, पुलिस ने सपा के उम्मीवार नाहिद हसन को गिरफ्तार कर लिया है। सपा ने नाहिद हसन को दोबारा से कैराना सीट से टिकट दिया है। नाहिद हसन के खिलाफ पहले से ही पुलिस में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।