Agra: 65 साल के रिटायर्ड दरोगा की हत्या से फैली सनसनी, सोते समय घटना को दिया अंजाम
ABP Ganga | 16 Apr 2021 09:57 AM (IST)

आगरा के बजरंग नगर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। 65 साल के रिटायर्ड दरोगा की हत्या से सनसनी फैल गई है। सोते वक्त घर के अंदर घटना को दिया अंजाम | इस घटना का शक छोटे बेटे पर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पैसों की वजह से अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छोटे बेटे की तलाश में जुट गयी है |