कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Jitin Prasad भाजपा में होंगे शामिल | Badi Khabar
ABP Ganga | 09 Jun 2021 01:20 PM (IST)

दिल्ली से इस समय की बड़ी खबर आ रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद आज बीजेपी में शामिल होंगे. बता दें कि जितिन प्रसाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करेंगे. माना जा रहा है कि जितिन प्रसाद के भाजपा में चले आने से भाजपा को उत्तर प्रदेश में मजबूती मिलेगी.