Varanasi News : ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिन सर्वे का काम पूरा, जानिए क्या-क्या मिला?
ABP Ganga | 15 May 2022 01:40 PM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) परिसर में रविवार को दूसरे दिन सर्वे का काम पूरा हो गया है.यहां एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट गोपनीय है, इसे साझा नहीं किया जा सकता. आज सर्वे का काम पूरा हो जाएगा या नहीं. इस सवाल पर विशाल सिंह ने कहा कि देखते हैं, काम कितना हो पाता है. कोर्ट ने 17 तारीख से पहले सर्वे की कार्रवाई पूरी करने का आदेश दिया है.