CM Yogi पर Satish Chand Mishra ने लगाए गंभीर आरोप, एनकाउंटरों पर उठाए सवाल | UP Elections 2022
ABP Ganga | 19 Dec 2021 04:12 PM (IST)

लखनऊ में बीएसपी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि इनकी सरकार में कौन से वर्ग खुश है. सतीश चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों पर बुलडोजर चल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों पर काले कानून लागू किए गए. उनको दबाने का काम किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को नौकरी की जगह लाठियां खानी पड़ी.