Sanjay Singh ने दिल्ली के डिप्टी CM Manish Sisodia के यूपी दौरे की जानकारी दी | ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 19 Sep 2021 03:32 PM (IST)

प्रयागराज में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के यूपी दौरे की जानकारी दी. इस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व निदेशक कन्हैया लाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली. बता दें कि, 30 सितंबर को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया प्रयागराज के दौरे पर आएंगे....संजय सिंह ने बताया कि, शहर में छात्रों और युवाओं के साथ मनीष सिसोदिया सीधा संवाद करेंगे....साथ ही यूपी के स्कूल-कॉलेजों में दिल्ली मॉडल अपनाए जाने के लिए दबाव बनाने का अभियान भी शुरू करेंगे. मनीष सिसोदिया 'शिक्षा की बात मनीष सिसोदिया के साथ' कार्यक्रम में शामिल होंगें....