Kisan Andolan : Singhu Border पर आज किसानों की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा !
ABP Ganga | 01 Dec 2021 09:15 AM (IST)

कृषि कानूनों की वापसी के बाद भी दिल्ली के तमाम बॉर्ड्स पर किसान आंदोलन पर बैठे हुए हैं। इसी क्रम में आज संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक है। सिंधु बॉर्डर पर ये बैठक बुलाई गई है।
इस बैठक में किसान आंदोलन की आगे की रुपरेखा तय होगी। 4 दिसम्बर को होनी बैठक से पहले आज दोनों सदनों में कृषि कानून वापसी बिल पास होने और विपक्ष की ओर बिल पास होने में हंगामे को लेकर बैठक बुलाई गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से एमएसपी कमेटी के लिए पांच नाम देने को कहे गए हैं। इस पर 4 दिसम्बर वाली बैठक में चर्चा होगी।