Farm Laws Repealed: आज Singhu Border पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक नहीं होगी
ABP Ganga | 20 Nov 2021 01:03 PM (IST)

आज सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक नहीं होगी। अब कल सुबह 11:30 बजे के लिए बैठक तय की गई है। आपको बता दें कि कृषि कानून वापस लेने के बाद आज संयुक्त किसान मोर्चा किसान आंदोलन के भविष्य पर चर्चा के लिए बैठक करने वाला था। इस बैठक के रद्द होने का कारण पंजाब के 32 संगठनों की बैठक बताया जा रहा है। पंजाब संगठन की बैठक का समय दोपहर 2 बजे रखा गया है। खबर पर ज्यादा जानकारी के लिए देखिए ये रिपोर्ट ,