CM Yogi के रिपोर्ट कार्ड पेश करते ही SP-BSP में मची खलबली, सरकार पर उठाए ये सवाल। Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 19 Sep 2021 10:26 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड सामने रखा, विपक्ष में खलबली मच गई। पहली ही फुर्सत में समाजवादी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया। वहीं दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर तंज कसते हुए सारे दावे हवा हवाई बताए।