UP में कांग्रेस के चेहरे पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- 'प्रियंका यूपी में कांग्रेस का चेहरा'
ABP Ganga | 13 Sep 2021 08:53 AM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में नई जान फूंकने में जुटी प्रियंका गाँधी ही यूपी में कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगी। ये बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने कही है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी ही यूपी में कांग्रेस का चेहरा हैं।