Sahdev Dirdo New Song: बसपन का प्यार के बाद सहदेव डर्डो का 'Bella Ciao' गाना Viral!
ABP Ganga | 08 Sep 2021 08:42 PM (IST)
बसपन का प्यार वाला ये लड़का आपको याद है ना.. ? हां-हां वही.. अपने छोटे जनाब छत्तीसगढ़ के सहदेव डर्डो .. जिन्होंने बचपन का प्यार गाना अपने अंदाज में गाकर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी.. सहदेव कुछ ही समय में इतने पॉपुलर हुए कि आज इन्हें हर कोई जानता और पहचानता है। सहदेव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि सहदेव के साथ सिंगर-रैपर बादशाह ने ‘बसपन का प्यार’ गाना भी रिलीज कर दिया था। अब सहदेव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ‘मनी हाइस्ट’ का ‘बेला चाओ’ सॉन्ग गाया है...जिसने एक बार फिर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है..