Corona से इस कदर डरने लगे लोग कि चांद पर खरीद डाली 1 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री के बाद मिला नक्शा
ABP Ganga | 25 May 2021 09:15 AM (IST)

कोरोना के कहर से पूरे देश में दहशत है। पहली लहर के बाद दूसरी लहर और अब तीसरी लहर से लोगों के दिलों दिमाग में डर बैठ गया है। नतीजन लोग अब चांद पर घर खरीदने लगे हैं। जी हां, ठीक सुना आपने । आज ऐसे ही एक शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने चांद पर घर खरीदा है। सहारनपुर के इस शख्स ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है। देखिए क्या कहना है सहारनपुर के अश्वनी सुखीजा का..