Panchayat 75: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तस्वीरें, पोलिंग बूथों पर जमकर हुआ बवाल
ABP Ganga | 21 Apr 2021 10:05 PM (IST)

पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुए बवाल के बाद ऐसा कहा गया था कि दूसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग होगी। लेकिन प्रतापगढ़ में दूसरे चरण में भी पोलिंग बूथों पर जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने खूब उत्पात मचाया। कहीं बैलेट बॉक्स तोड़े गए तो कहीं पेपर्स फाड़े गए। फर्जी वोटिंग के नाम पर लोगों ने पुलिस पर भी लाठी-डंडे चलाए।