Rudraprayag: Hariyali Mahotsav के दौरान हंगामा, ग्रामीणों ने फाड़ दिए विधायक के Poster
ABP Ganga | 03 Sep 2021 09:07 AM (IST)

रुद्रप्रयाग में हरियाली महोत्सव के दौरान हंगामा। विधायक और ग्रामीणों के बीच विवाद होने पर ग्रामीणों ने जितने भी पोस्टर लगे थे उनको फाड़ दिया। दरअसल ग्रामीण सड़क की समस्या को लेकर विधायक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों के साथ विधायक की नौक झोंक शुरू हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों को इस कदर गुस्सा आया कि विधायक के नाम लगे पोस्टरों को फाड़ डाला।