Ropeway in Varanasi: काशी नगरी को जल्द मिलेगी रोपवे सुविधा, पर्यटकों को होगा बड़ा फायदा
ABP Ganga | 05 Sep 2021 09:41 AM (IST)

वाराणसी के लोगों को जल्द ही Ropeway की सुविधा मिल सकती है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही रोपवे सेवा शुरू हो सकती है। यहां पांच किलोमीटर के क्षेत्र में चार स्टेशन बनाए जाएंगे। वाराणसी के यातायात व्यवस्था के साथ ही पर्यटन के लिए रोपवे वरदान साबित होगा।