Greater Noida Rain: बारिश के पानी से जलमग्न हुई सड़कें, सुनिए लोगों की परेशानी
ABP Ganga | 11 Sep 2021 09:59 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बरसात से निपटने के लाख वादे करता है। लेकिन वह सारे वादे खोखले ही साबित होते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। यातायात भी प्रभावित हो गया है। वाहनों की स्पीड बरसात के चलते धीमी पड़ गई गई है। पानी के चलते पैदल लोगों को निकलना दूभर हो गया है। ग्रेटर नोएडा की सड़कें बारिश के पानी से जलमग्न हो रही है। ड्रेनेज सिस्टम कहीं ना कहीं फेल होता हुआ नजर आ रहा है।