Jayant Chaudhary की पार्टी का घोषणा पत्र जारी, 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का एलान। UP Election
ABP Ganga | 31 Oct 2021 04:49 PM (IST)
राष्ट्रीय लोक दल ने आज लखनऊ में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। Jayant chaudhary ने घोषणा पत्र लोक संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। जिसमें सरकार बनने पर 1 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया है। इसके अलावा किसानों को आलू का डेढ़ गुना दाम, गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम के साथ ही 14 दिनों में भुगतान सुनिश्चित करने का एलान किया गया है।