Panchayat Election: देखिए अवध में क्या रहा पंचायत चुनाव का रिजल्ट, किस पार्टी को पंसद कर रहे लोग?
ABP Ganga | 05 May 2021 10:14 AM (IST)

ABP Ganga दो मई से लगातार आपको पंचायत चुनाव अपडेट देता आ रहा है. वहीं अब बात करें कन्नौज की तो यहां 28 सीटों पर मतदान हुआ था. इसमें 06 सीटें भाजपा, सपा ने 10, बसपा ने 02 सीटों पर विजय प्राप्त की है. वहीं अन्यों ने 10 सीटों पर जीत का परचम लहराया है. कांग्रेस यहां भी अपना खाता खोलने में नाकामयाब दिखी. वहीं प्रयागराज की बात करें तो यहां कुल 84 सीटों में से 15 सीटें भाजपा, सपा ने 25, बसपा ने 04सीटों पर विजय प्राप्त की है. वहीं कांग्रेस ने 01 सीट पर जीत हासिल की है. देखिए ये रिपोर्ट...