बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया आज से शुरू | Hindi News
ABP Ganga | 16 Nov 2021 12:16 PM (IST)

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. भगवान बदरीनाथ के मंदिर के कपाट बंद होने की तारीख से 5 दिन पहले पंच पूजा शुरू होती है. आज भगवान गणेश जी के कपाट बंद होंगे. आज भगवान गणेश गर्भगृह के बाहर बद्रीश पंचायत में शामिल होंगे. भगवान बदरीनाथ के साथ भगवान गणेश का महाभिषेक होगा. शाम को भगवान बदरीनाथ की शयन आरती के बाद गणेश जी गर्भगृह के पास गणेश खोली में विराजमान होंगे. इसी के साथ शीतकाल के लिए भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे, जबकि, कल भगवान आदिकेदारेश्वर के कपाट बंद होंगे.