Chardham Yatra के लिए यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन, तभी मिलेगी यात्रा की परमिशन | Hindi News
ABP Ganga | 18 Sep 2021 10:05 AM (IST)

चारधाम यात्रा आज से शुरू होने जा रही है। जिसे लेकर सरकार ने तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया है। चार धाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों को देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद ही तीर्थयात्रियों को यात्रा की परमिशन दी जाएगी। मगर यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या फिलहाल निर्धारित रहेगी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने और दर्शन की इजाजत दी जाएगी।