'लाल' टोपी पर रेड...फोन टैपिंग पर बवाल, Chunav से पहले Akhilesh-Yogi में ठन गई ! | UP Elections 2022
ABP Ganga | 19 Dec 2021 10:56 PM (IST)

आज बात सबसे पहले इनकम टैक्स की उस रेड की जिससे यूपी की सियासत गर्माई हुई है, क्योंकि समाजवादी पार्टी अपने नेताओं पर पड़ी रेड की टाइमिंग को लेकर सवाल उठा रही है, क्योंकि 2 महीने बाद यूपी में चुनाव है, लेकिन इन सबके बीच अखिलेश यादव ने ये कहकर बवाल मचा दिया है कि उनके फोन टैप किए जा रहे हैं. वो क्या क्या बातें कर रहे हैं सब सुनी जा रही है. अखिलेश यादव का ये निशाना सत्ताधारी दल पर है.