Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित अकूत संपत्ति और जमीनों के खरीद-फरोख्त को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। ABP न्यूज़ की ओर से खुफिया कैमरे पर किए गए स्टिंग ऑपरेशन और गांववालों के बयानों में धीरेंद्र शास्त्री और उनके संस्थान पर बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय गांववालों ने खुफिया कैमरे पर दावा किया है कि बाबा बागेश्वर और उनकी संस्था द्वारा गौशाला तथा गुरुकुल निर्माण के नाम पर लोगों की कीमती जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा की शह पर उन्हें डरा-धमकाकर और दबाव बनाकर उनकी जमीनें हड़पी गईं। ABP न्यूज़ ने इस दावे के समर्थन में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कागजात होने का भी दावा किया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित अकूत संपत्ति और जमीनों के खरीद-फरोख्त को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। ABP न्यूज़ की ओर से खुफिया कैमरे पर किए गए स्टिंग ऑपरेशन और गांववालों के बयानों में धीरेंद्र शास्त्री और उनके संस्थान पर बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय गांववालों ने खुफिया कैमरे पर दावा किया है कि बाबा बागेश्वर और उनकी संस्था द्वारा गौशाला तथा गुरुकुल निर्माण के नाम पर लोगों की कीमती जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा की शह पर उन्हें डरा-धमकाकर और दबाव बनाकर उनकी जमीनें हड़पी गईं। ABP न्यूज़ ने इस दावे के समर्थन में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कागजात होने का भी दावा किया है।