सपा में बढ़ने लगी बगावत वाली आग ! | Hindi News
ABP Ganga | 16 Apr 2022 09:26 PM (IST)

अखिलेश के समाजवादी खेमे में... बगावत का ऐसा तूफान उठा है, जिसने साइकिल के पुर्जे अलग करने शुरू कर दिए हैं... ये बगावत का वो बुलडोजर है... जो अखिलेश यादव पर भारी पड़ सकता है... क्योंकि आजम खान के समर्थन में इस्तीफों की लाइन लग गई है... आज भी दो इस्तीफे हुए, दोनों ही नेता आजम खान के समर्थक हैं... आजम खान ऐसे नेता हैं, जो अगर सपा छोड़कर चले गए... तो समाजवादी पार्टी की नींव हिल जाएगी... क्योंकि समाजवादी पार्टी जिस वोटबैंक पर पकड़ रखती है, आजम उसके सर्वोच्च नेता माने जाते हैं... और आजम के समर्थकों के इस्तीफे...ये संकेत दे रहे हैं कि जल्द ही रामपुर से सबसे बड़ी खबर आने वाली है...