Uttar Pradesh: हाथी की राह में साइकिल का बैरियर, सपा के साइकिल स्टैंड में बसपा के 'बागी'| Baat TO Chubhegi
ABP Ganga | 15 Jun 2021 09:49 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से बसपा में फूट पड़ती दिखाई दे रही है। बसपा से निकाले गए विधायक पार्टी से गुस्साए हुए हैं। जिससे अब आने वाले समय में बसपा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। या यूँ कहें कि मायावती को एक बड़ा झटका भी लग सकता है। दरअसल, आज सभी विधायकों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की जिसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।