Gorakhpur: कोविड टीका उत्सव में पहुंचे सांसद Ravi Kishan, वैक्सीन पर कही ये बात
ABP Ganga | 11 Apr 2021 06:50 PM (IST)

गोरखपुर के जिला चिकित्सालय के स्पेशल वार्ड में कोविड टीकाकरण उत्सव का शुभारम्भ किया गया। 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस कोविड टीकाकरण उत्सव में लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर गोरखपुर के सांसद रविकिशन भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले में दो लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। यहां पर एक अफवाह फैली थी कि वैक्सीन घट गया है। जिले में 50 हजार वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वैक्सीन की कमी नहीं है। ये स्वदेशी है। वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोग अधिक आ रहे हैं।