रामपुर का खजाना जंक्शन ! अरबों का खजाना, 16 वारिसों में बंटा ? | Hindi News
ABP Ganga | 24 Aug 2021 10:39 PM (IST)

बात रामपुर के नवाब के महल की...कोठी ख़ासबाग के नाम से मशहूर इस महल का नाम अमेरिका के व्हाइट हाउस से भी जोड़ा जाता है, लेकिन आज रामपुर की रियासत और उसके आख़िरी नवाब रहे रजा अली खान की पूरी मिल्कियत पर क़ानूनी जंग छिड़ी है। सोचिए, ऐसा महल तो नवाब की दौलत का एक हिस्सा है, जबकि विरासत पर दावेदारी की जंग 2600 करोड़ से ज़्यादा की है. नवाब का शाही महल दिखता कैसा है. इस महल के अंदर मौजूद तहखाने के पीछे छिपे ख़ज़ाने का राज़ क्या है. ये आज हमारी ख़ास पेशकश रामपुर का खजाना जंक्शन में देखिए.