Rajya Sabha Election: BJP ने राज्यसभा के लिए 6 प्रत्याशियों का नाम दिया, 2 सीटों पर सस्पेंस क्यों ?
ABP Ganga | 30 May 2022 09:26 PM (IST)
कल राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। लेकिन भाजपा ने अबतक अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। कल भाजपा की तरफ से राज्यसभा के लिए 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन अब तक भाजपा की तरफ से दो नामों का ऐलान होना बाकी है और अबतक भाजपा के किसी भी प्रत्याशी ने राज्यसभा के लिए पर्चा नहीं दाखिल किया है। जबकि कल यानी 31 मई को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि भाजपा बाकी दो राज्यसभा सीटों के लिए किसे मैदान में उतारने वाली है।